Suprabhat News

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत में प्रचार गीतों की भूमिका अहम रही: पार्टी प्रतिनिधि

दिल्ली : विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता के पीछे कई कारणों की चर्चा होती है, जिनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं। इन गीतों में से दो को पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने गाया है। इसके अलावा अमित ढुल और भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता एवं आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी इन गीतों को आवाज दी है।पार्टी नेताओं के अनुसार, पांच फरवरी को हुए चुनावों से पहले एक महीने तक चले प्रचार अभियान के दौरान इन चारों गीतों का जमकर उपयोग किया गया। भाजपा नेता नील कांत बख्शी के मुताबिक, मनोज तिवारी द्वारा गाया गया गीत “बहाने नहीं, बदलाव चाहिए” प्रचार अभियान का सबसे चर्चित गीत बन गया था।उन्होंने बताया कि यह गीत राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की विफलताओं पर भाजपा के हमलों का मुख्य हिस्सा बन गया था। बख्शी, जो इन चारों गीतों के ‘क्रिएटिव डायरेक्टर’ भी थे, ने कहा कि इन वीडियो गीतों की खासियत उनके राजनीतिक संदेश, आकर्षक बोल और लयबद्ध धुन में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *