Suprabhat News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई अफरा-तफरी की घटना पर दुख जताया।

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा शनिवार देर रात प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर हुआ, जब प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अफरातफरी मच गई। इस घटना में कम से कम 18 लोगों की मृत्यु हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *