Suprabhat News

यमुनानगर : डेंगू के दो नए मरीज मिले, कुल 31 केस

यमुनानगर : जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। इनमें रटौली गांव से 28 वर्षीय दिलशाद व न्यू मार्केट कॉलोनी से 22 वर्षीय संता सिंह है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 31 हो गई है।
दोनों केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई गई। साथ ही दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। विभाग की तरफ से उनका उपचार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लैब में दोनों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। रिपोर्ट में दोनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग की टीम उनके घर पर भेजी गई।
दोनों का उपचार करने के अलावा घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई। दोनों मरीजों के अलावा आसपास की गलियों में भी फॉगिंग की गई ताकि डेंगू के मच्छर को अन्य लोगों को काटने से रोका जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के दो केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 31 हो गई है। जहां पर डेंगू मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *