Suprabhat News

यमुनानगर : शादी कर विदेश ले जाने का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म

यमुनानगर : शादी कर विदेश ले जाने का झांसा देकर एक युवक ने बीए फाइनल की छात्रा से यमुनानगर के एक होटल में दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह एक कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हो गई थी। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। युवक ने उसे शादी कर दूसरे देश में ले जाने की बात कही। इसके बीच युवक उसके अपने साथ यमुनानगर के एक होटल में ले गया। जहां पर उसने उसके साथ संबंध बनाने की बात कही लेकिन, छात्रा ने इंकार कर दिया। बाद में युवक ने जल्द शादी करने की बात कहकर उसे झांसे में लिया और उससे संबंध बनाए। यही नहीं युवक ने उसे गर्भनिरोधक गोली भी खिला दी। इसके बाद एक बार फिर वह उसे लेकर होटल में गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने से मुकर गया। यही नहीं युवक के परिजनों ने भी युवती को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *