Suprabhat News

ठाणे : अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज, एक युवती को किया गया मुक्त।

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय महिला पर देह व्यापार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है और एक अन्य महिला को उसके चंगुल से मुक्त कराया है। यह घटना शुक्रवार को सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, भिवंडी पुलिस ने बुधवार को हनुमान टेकड़ी क्षेत्र में एक कमरे पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा, जहां से 22 वर्षीय नेपाली महिला को बचाया गया।जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला नेपाल की निवासी है और उसने पीड़िता को वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए भारत लाया था। बचाई गई महिला को अब मुंबई के पास उल्हासनगर स्थित एक पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *