महाराष्ट्र : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर भारत और दुनिया के लिए एक समावेशी, समृद्ध और बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। 2025 वर्ष सभी के लिए खुशी, सद्भावना और समृद्धि लेकर आए। इस विशेष दिन पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल और अधिक समावेशी भविष्य की ओर एकजुट होकर कदम बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः संकल्पित करें।”
