मणिपुर : चुराचांदपुर जिले में 4.8 एकड़ भूमि में की गई अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। पुलिस के अनुसार, असम राइफल्स, वन विभाग, पुलिस और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने बुधवार को सांगईकोट थाना क्षेत्र के हाओपी मोलेन पहाड़ी इलाके में इस अभियान को अंजाम दिया। अभियान के दौरान अफीम की छह पुड़िया भी बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
