महाराष्ट्र : मुंबई तट के पास बुधवार को एक नौका, जिसमें 35 यात्री सवार थे, पलट गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह नौका मुंबई के एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, लेकिन उरण के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरों की सहायता से बचाव और राहत कार्य जारी है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
