Suprabhat News

मणिपुर के एक कैंप में सीआरपीएफ के जवान ने दो सहकर्मियों की जान लेने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

मणिपुर : में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने गुरुवार रात अपने दो साथियों पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में आठ अन्य जवान घायल हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक, यह घटना इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ कैंप में रात करीब 8:20 बजे हुई। आरोपी जवान, हवलदार संजय कुमार, ने अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग की, जिसमें एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की जान चली गई। इसके बाद, उसने खुद पर भी गोली चला ली। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपी जवान सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से जुड़ा हुआ था। घायल जवानों को उपचार के लिए इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है, हालांकि पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *