कर्नाटक : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कर्नाटका में हवाई यात्रा की सुविधा को बढ़ाने के लिए मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (MIA) और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच एक नई दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। एमआईए के एक अधिकारी के मुताबिक, यह उड़ान पहली बार 1 फरवरी को सुबह 6:40 बजे मंगलुरु से उड़ान भरकर सुबह 9:35 बजे दिल्ली पहुंची। वहीं, दिल्ली से मंगलुरु के लिए दूसरी उड़ान भी सुबह 6:40 बजे रवाना होकर 9:35 बजे मंगलुरु पहुंची। मंगलुरु हवाई अड्डे पर एरोड्रोम बचाव और अग्निशमन इकाई ने पहली उड़ान का स्वागत करते हुए उस पर पानी की बौछारें कीं। इस पहली उड़ान से 167 यात्री दिल्ली पहुंचे, जबकि दिल्ली से 144 यात्री मंगलुरु आए।