Suprabhat News

यमुनानगर : गोद ली तीन वर्षीय बेटी से गलत काम के प्रयास आरोप

यमुनानगर : साढौरा थाना क्षेत्र में गोद ली हुई तीन वर्षीय बेटी के साथ उसके पिता ने गलत काम करने का प्रयास किया। यह आरोप आरोपी की पत्नी ने लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। इस शादी से उनके पास बच्चा नहीं हो रहा था। जिस पर उन्होंने अपने पंजाब में अपने जानकार की बेटी को गोद ले लिया था। अब यह बच्ची तीन साल की है। इस बीच वर्ष 2022 में उसके पास बेटा भी पैदा हो गया। महिला ने बताई कि उसका पति नशे का आदी है।
वह अक्सर उसके साथ गलत हरकतें करता था। जिसकी वजह से उनमें विवाद रहता था। उसके विरुद्ध साढौरा थाना में केस दर्ज कराया। वहीं उसने मकान पर कब्जे को लेकर कोर्ट में दावा डाल दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और राजीनामा हो गया। राजीनामा होने के बाद वह अपने पति व दोनों बच्चों के साथ रहने लगी।आरोप है कि पति गोद ली बेटी पर गलत नजर रखता। उसके साथ अश्लील हरकत करता था। बीती दस जुलाई को उसका पति दोनों बच्चों के साथ कमरे में बेड पर लेटा हुआ था। जबकि, वह बाहर काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसकी तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया।
वह अचानक कमरे में आई तो आरोपी उसकी बच्ची के साथ गलत करने की कोशिश कर रहा था। उसने आरोपी की फोटो अपने मोबाइल में ली। जब उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बीती आठ अक्टूबर को आरोपी ने उसकी भाभी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।उसकी भाभी ने यह बात उसे बताई। तब उसने अपने भाभी को बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में उसे अवगत कराया और शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *