Suprabhat News

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साटा गिरोह ने हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार उपलब्ध कराए थे।

उत्तर प्रदेश : संभल जिले में नवंबर 2024 में हुई हिंसा में दो व्यक्तियों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वारिस को शनिवार को पकड़ा गया। हिंसा के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी गोलीबारी की थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 72 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वारिस के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस, और अन्य कारतूस बरामद किए गए हैं। वारिस पर मोहम्मद कैफ और नईम की हत्या का आरोप है, और पूछताछ में उसने बताया कि वह कुख्यात सारिक साटा गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह ही उसे हिंसा के लिए उकसा रहा था और उसके पास इस्तेमाल किए गए हथियार भी इसी गिरोह ने दिए थे। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पिछले साल नवंबर में शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान विवाद बढ़ने के कारण हिंसा भड़की थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *