Suprabhat News

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने अपने वादों को पूरा करने के बजाय सिर्फ बहाने बनाए।

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर वादे पूरे करने की बजाय बहाने बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली में ‘कमल’ खिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुस्तफाबाद और ओखला में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पिछले 11 वर्षों में केवल जनता को भ्रमित किया। ठाकुर ने कहा कि जनता अब उन्हें सत्ता से हटाने और भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा, “11 साल तक केजरीवाल ने सिर्फ झूठे वादे किए।” उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने दावा किया था कि वह दिल्ली की हवा को साफ करेंगे, लेकिन प्रदूषण पहले से भी बढ़ चुका है। उन्होंने यमुना नदी को साफ करने का वादा किया था, लेकिन वह अभी भी प्रदूषित है। स्वच्छ पेयजल देने की बात की थी, लेकिन लोग आज भी गंदे पानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने अच्छे सड़क बनाने का वादा किया था, लेकिन आप सरकार में दिल्ली की सड़कें खस्ता हालत में हैं।”ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल के सीवेज सुधार के वादे के बावजूद दिल्ली में गंदगी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता का मन बना चुका है कि ‘आप’ की यह आपदा हटेगी और भाजपा का ‘कमल’ खिलेगा।” भाजपा नेता ने केजरीवाल पर दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *