Suprabhat News

अरविंदर लवली ने अंतरिम अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ग्रहण की। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास में उन्हें पद की शपथ दिलाई। लवली सदन के सबसे वरिष्ठ विधायकों में शामिल हैं और वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा।अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी (आप) के दस वर्षों के शासन को समाप्त कर दिया। विपक्षी दल आप के 22 विधायक इस बार सदन में मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *