दिल्ली : उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के ज्योति नगर में एक रेस्तरां के पास गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। बताया गया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने हवा में गोली चलाई। इस झगड़े के दौरान मेहर खोखर (26) नामक व्यक्ति के सिर पर पत्थर लगने से चोट आई। खोखर को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद किया है।
