Suprabhat News

गुरुग्राम : रसोई गैस सिलेंडर में धमाके से हादसा, दो बच्चियों की जान गई, पिता घायल

 उत्तर प्रदेश : गुरुग्राम के नाहरपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से दो बच्चियों की जान चली गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 8:00 बजे मानेसर थाना क्षेत्र में घटी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चियों की पहचान छह वर्षीय अलका और आठ वर्षीय पलक के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त हरेश्वर गिरी खाना बना रहे थे, जबकि उनकी बेटियां पास में खेल रही थीं। अचानक सिलेंडर फटने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां अलका को मृत घोषित कर दिया गया।इसके बाद गिरी और पलक को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह पलक की भी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई अजीत कुमार ने बताया कि गिरी अभी होश में नहीं हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *