Suprabhat News

हरियाणा : थानेसर सीट पर सिर्फ 33 वोटों का अंतर, सोनीपत की इस सीट पर 25 मतों से BJP आगे

हरियाणा : में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बढ़त बना रखी है। पहले कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी। यहां पढ़ें पल पल का अपडेट,नांगल चौधरी सीट से चार राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अभय सिंह यादव 5625 वोटों से आगे चल रहे हैं।नरवाना विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी 3100 वोटों से आगे चल रही है।पानीपत शहर सीट से भाजपा के प्रमोद विज 11576 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां अब तक पांच राउंड में 48648 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से प्रमोद विज को 27911 और कांग्रेस के वरिंदर शाह को 16335 वोट मिले हैं।हिसार सीट से आठ राउंड के बाद सावित्री जिंदल 6000 वोट से आगे चल रही हैं।जुलाना सीट से 9 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट 4449 वोटों से आगे चल रही हैं।घरौंडा विधानसभा सीट पर 11वां राउंड पूरा हो गया है। 3567 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं।शाहाबाद में सातवें राउंड में कांग्रेस के रामकरण कला 2627 वोटों से आगे|
घरौंडा विधानसभा सीट पर 10वां राउंड पूरा हो गया है। 4656 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं।
कोसली विधानसभा सीट पर चार राउंड के बाद भाजपा अनिल यादव को 3484 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जगदीश यादव को 2708 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा को 776 वोटों की बढ़त मिली है। भिवानी जिले की तीन सीटों पर भाजपा आगे है। भिवानी विधानसभा से भाजपा 15557 मतों से आगे तोशाम विधानसभा से भाजपा 3135 मतों से लोहारू विधानसभा से 4567 मतों से भाजपा आगे बवानी खेड़ा विधानसभा से कांग्रेस 419 मतों से आगे कुरुक्षेत्र के थानेसर में भाजपा के सुभाष सुधा और कांग्रेस के अशोक अरोड़ा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 33 वोटों का अंतर है। डबवाली सीट पर कांग्रेस के अमित सिहाग आगे चल रहे हैं। इनेलो के आदित्य चैटाला पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस को 5076 मतों की बढ़त है।कैथल की पूंडरी विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद भाजपा आगे। भाजपा के सतपाल जाम्बा को 18579 वोट मिले हैं। कांग्रेस के बसुल्तान जडौला को 11929 वोट मिले हैं। भाजपा के सतपाल जांबा 4595 वोटों से आगे चल रहे हैं।जुलाना विधान सभा सीट पर नौ राउंड पूरे हो गए हैं। कांग्रेस की विनेश फोगाट 4437 वोटों से आगे चल रही हैं।
पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रमोद विज 8752 वोटों से आगे हैं। अभी चौथे राउंड में अब तक 38264 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से प्रमोद विज को 21993 और कांग्रेस के वरिंदर शाह को 13241 वोट मिले हैं।सोनीपत की खरखौदा सीट से सातवें राउंड के बाद भाजपा 25 वोटों से आगे है। भाजपा के पवन खरखौदा को 27463 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जयवीर सिंह को 27438 वोट मिले हैं। भाजपा 25 वोटों से आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *