झारखंड : में हेमंत सोरेन की अगुवाई में नई सरकार के शपथ ग्रहण के चलते रांची शहर में गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि यह समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा, जिसमें राज्य भर से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन के कारण शहर में यातायात बाधित हो सकता है, जिससे छात्रों को असुविधा हो सकती है। रांची जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
