झारखंड : में पुलिस ने रविवार को हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार किया। दिसंबर 2022 में उनकी पत्नी ने कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया था। पुलिस अधिकारी अमित कुमार आनंद ने जानकारी दी कि आरोपी फरार थे और पुलिस टीम ने उन्हें रांची से गिरफ्तार किया। उन्हें हजारीबाग ले जाया जा रहा है ताकि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जा सके।पूर्व एसडीओ की पत्नी अनीता देवी के भाई राजकुमार गुप्ता ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद अशोक कुमार को पद से हटा दिया गया था। उन्होंने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे 31 जनवरी को खारिज कर दिया गया। बताया गया कि अनीता देवी ने 26 दिसंबर 2022 को हजारीबाग स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को कथित रूप से आग के हवाले कर दिया था।
![](https://suprabhatnews.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-2-copy-6.jpg)