दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यह चर्चा दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के मद्देनजर होगी। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।दिल्ली में पार्टी की हार के दो दिन बाद इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगभग 27 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी की है। पांच फरवरी को हुए चुनाव में 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि ‘आप’ केवल 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत पंजाब की पूरी आप इकाई ने दिल्ली में पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार अभियान चलाया था। यहां तक कि मान ने पार्टी के लिए रोड शो भी किए। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा की 177 सीटों में से 92 सीटें जीतकर आप ने 2022 में सरकार बनाई थी।
