Suprabhat News

मणिपुर: सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले दो विद्रोही पकड़े गए

मणिपुर : में एक वीडियो बनाकर सुरक्षा बलों को धमकी देने के मामले में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की।जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय मोइरांगथेम थोइबा को विष्णुपुर जिले के थमनापोकपी से पकड़ा गया, जबकि इंफाल पूर्व जिले से सैखोम लेम्बुर्स सिंह को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि सिंह जबरन वसूली जैसी गतिविधियों में भी संलिप्त था।इसके अलावा, मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने एक अलग अभियान में प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (के) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान 18 वर्षीय वांगखेम रोहित सिंह और थांगजम नोंगन के रूप में हुई है, जो दुकानों और वाहनों से अवैध वसूली में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *