छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में माओवादी समूह ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार शाम केशामुंडी गांव में हुई। माओवादियों ने 41 वर्षीय भदरू सोढ़ी को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। बताया गया कि माओवादी 26 जनवरी को शाम लगभग सात बजे सोढ़ी के घर पहुंचे और इस वारदात को अंजाम दिया। बाद में पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा बलों को गांव भेजा गया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि घटनास्थल से माओवादियों का एक पर्चा मिला है, जिसमें सोढ़ी पर सलवा जुडूम के लिए काम करने और पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। इस समय बीजापुर जिले में माओवादी विरोधी अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है, जिसके कारण माओवादियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सुरक्षा शिविरों के निर्माण से माओवादी का प्रभाव कम हो रहा है, जिसके कारण वे स्थानीय आदिवासी समुदायों को निशाना बना रहे हैं।