Suprabhat News

मेइती संमेइती संगठन मणिपुर के पर्वतीय क्षेत्रों में शांति अभियान शुरू करेगा

मणिपुर : मेइती संगठन ‘फेडरेशन ऑफ सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन (एफओसीएस)’ ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में शांति का संदेश देने के लिए आठ मार्च को अभियान शुरू किया जाएगा।एफओसीएस के अध्यक्ष टी मनिहार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने आठ मार्च से राज्य में सभी लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे। काफी विचार-विमर्श के बाद हमने शांति के संदेश के लिए अभियान शुरू करने का फैसला किया है।..’’ राज्य में मई, 2023 से मेइती और कुकी जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी तथा हजारों अन्य बेघर हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *