उत्तर प्रदेश : चार फरवरी को आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र स्थित जैतपुर कस्बे से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि किशोरी को गुजरात के अहमदाबाद में एक मस्जिद से बरामद किया गया है। मामले में आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर लिया गया है।सहायक पुलिस आयुक्त द्रविड़ कुमार सिंह के अनुसार, दर्ज शिकायत में आरोप था कि किशोरी को उसका पड़ोसी अमन खां उर्फ छोटे खां बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिससे जैतपुर में तनाव का माहौल बन गया था। इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया था।सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि किशोरी को आरोपी अमन खां के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने पंजाब और गुजरात सहित कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अहमदाबाद में एक मस्जिद से आरोपी और किशोरी का पता चलने पर पुलिस ने उन्हें वहां से बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आगरा लाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
