मिजोरम : चंफाई जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास सुरक्षा बलों ने 173.73 करोड़ रुपये की कीमत की मेथामफेटामाइन गोलियां बरामद की हैं। असम राइफल्स ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि नौ फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने जोखावथर स्थित एक सीमा चौकी पर कार्रवाई की। इस दौरान, सुरक्षा बलों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध सामान ले जाते हुए देखा और उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, संदिग्ध व्यक्ति अपना सामान छोड़कर भाग निकले। सुरक्षा बलों ने खेप को जब्त कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![](https://suprabhatnews.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-2-copy-8.jpg)