कर्नाटक : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भाजपा नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले की जांच के तहत गुरुवार को कर्नाटक के 16 स्थानों पर छापेमारी की। यह मामला जुलाई 2022 में दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे गांव का है, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला समिति सदस्य नेत्तारू की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि इस घटना के पीछे प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) के सदस्यों का हाथ था। NIA ने यह जांच 4 अगस्त 2022 को स्थानीय पुलिस से अपने नियंत्रण में ली थी और जनवरी 2023 में इस मामले में 21 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।
