दिल्ली : में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार को शुरू हुआ। शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट डाला। इसके अलावा, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज समेत कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने मतदान किया।ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज, करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा, नयी दिल्ली से कांग्रेस के संदीप दीक्षित और कालकाजी से अलका लांबा भी मतदान के पहले घंटों में पोलिंग बूथ पर पहुंचे।दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। मतदान के दिन कुल 1.56 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 83 लाख से ज्यादा पुरुष और 72 लाख महिलाएं शामिल हैं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या भी 2.39 लाख से अधिक है।चुनाव में सुरक्षा के लिए करीब 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं, साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड और दिल्ली पुलिस के कर्मियों द्वारा सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया है।
