उत्तर प्रदेश : मथुरा जिले के एक गांव के पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। हाईवे पुलिस थाना के निरीक्षक आनंद शाही ने बताया कि यह प्रतिबंधित सामग्री ओडिशा से हरियाणा के नूंह तक तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक ट्रक को रोका और उसमें से 185 किलोग्राम गांजा बरामद किया।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी जमशेद (47) और नूंह निवासी जहुल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
