दिल्ली : वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह करीब 9 बजे ‘समीर ऐप’ पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 351 तक पहुंच गया। AQI को विभिन्न श्रेणियों में बांटा जाता है: 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना जताई है। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 97% दर्ज किया गया।इस साल का नवंबर पिछले पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा। पूरे महीने दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहे। नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लंबे समय के औसत 13 डिग्री सेल्सियस से करीब 2 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह, औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य औसत से 1.1 डिग्री अधिक है। 2019 के बाद से यह नवंबर का सबसे गर्म महीना साबित हुआ।
