Suprabhat News

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के आर्थिक और आध्यात्मिक उन्नति में अहम योगदान दे रहा है।

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक उत्थान में अहम योगदान दे रहा है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों को मेरी शुभकामनाएं। यह प्रदेश देश की समग्र प्रगति में एक विशेष स्थान रखता है। मुझे भरोसा है कि उत्तर प्रदेश विकास के सभी आयामों में आगे बढ़ता रहेगा। मैं यहां के मेहनतकश और प्रतिभाशाली निवासियों के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की कामना करती हूं।” गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश का नाम दिया गया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर प्रदेश के निवासियों को बधाई देते हुए प्रदेश के बहुआयामी विकास में उनकी भूमिका की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *