यमुनानगर : रादौर में गैंगवार के दौरान तीन युवकों की हत्या के बाद पुलिस अब शूटरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर मामले का खुलासा करने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है। इसके अलावा, जेल से भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, रादौर क्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में गुरुवार को एक जिम के बाहर गोलीबारी हुई थी। इस हमले में शराब व्यापार से जुड़े तीन युवकों की जान चली गई। मामले की तफ्तीश के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, और डीपीजी स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। आसपास के जिलों की पुलिस भी जांच में मदद कर रही है।यमुनानगर पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस अब मामले को आगे बढ़ा रही है और कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जो पहले शराब व्यापारियों से विवाद में थे। इन संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है और बताया जा रहा है कि पुलिस को अब कुछ अहम जानकारी मिली है। इसे पुख्ता करने के लिए पुलिस ने विभिन्न राज्यों में दबिश दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा करेगी।
![](https://suprabhatnews.com/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-10-copy-20.jpg)