Suprabhat News

योगी सरकार ने 13 आईपीएस अफसरों के कार्यभार में परिवर्तन किया

लखनऊ : योगी सरकार ने देर रात 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें से कई को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों में से कुछ को पहले से साइडलाइन माना जा रहा था। आईपीएस अमित पाठक को देवीपाटन क्षेत्र का डीआईजी नियुक्त किया गया है, जो अमरेंद्र कुमार की जगह लेंगे। यह बदलाव बहराइच हिंसा के बाद किया गया माना जा रहा है। इसके अलावा, लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरी को हटाकर लोक शिकायत विभाग में भेजा गया है।संजय सिंघल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद गृह सचिव संजीव गुप्ता को यूपी पुलिस के स्थापना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस पद पर पहले संजय सिंह थे, लेकिन उनके स्थानांतरण के कारण यह पद खाली था। इसके अलावा, एन रविंद्र को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, और निचिकेता झा को गृह सचिव नियुक्त किया गया है।आरके भारद्वाज को आईजी भवन कल्याण, जबकि अमरेंद्र प्रसाद सिंह को डीआईजी अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार पी को नोएडा पुलिस कमिशनरेट से डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र, जबकि बबलू कुमार को नोएडा पुलिस कमिशनरेट से लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिशनर क्राइम का पद सौंपा गया है। आगरा पुलिस कमिशनरेट से केशव कुमार चौधरी को झांसी परिक्षेत्र का कर्तव्य सौंपा गया है।संजीव त्यागी को डीआईजी अभिसूचना मुख्यालय से अपर पुलिस आयुक्त आगरा नियुक्त किया गया है, और कलानिधि नैथानी को झांसी परिक्षेत्र से मेरठ परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। अजय कुमार को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से नोएडा में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *