आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 27 अगस्त)

हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 27 अगस्त)

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 27 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1604: अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई।
1781: हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1859: देश के महान उद्योगपति दोराबजी टाटा का जन्म हुआ। उन्होंने ही टाटा स्टील की नींव रखी थी।
1870: श्रमजीवी संघ की स्थापना। यह भारत का पहला मजदूर संगठन था।
1907: सदी के महानतम क्रिकेटर सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्‍म।
1939: जेट इंजन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1963: खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी का निधन हुआ।
1972: भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा का जन्म। वह ग्रेट खली के नाम से प्रसिद्ध हैं।
1976: भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1976: महान गायक मुकेश का निधन हुआ।
1979: लॉर्ड माउंटबेटन का निधन हुआ। वह भारत के अंतिम वायसराय थे।
1982: आनंदमयी मां का निधन। वह एक महान समाजसेवी के साथ-साथ आध्यात्मिक गुरुमां थीं।
1985: नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरका का तख्ता पलटा, जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990: वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित किया।
1991: मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1993: भारतीय महिला तलवारबाज सी. ए. भवानी देवी का जन्म।
1999: सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजिनियर बनीं।
1999: भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाए गए पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003: 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004: पाकिस्तान के वित्तमंत्री शौकत अजीजी पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गए।
2008: सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2010: कोंकणी साहित्य के सबसेमजबूत स्तंभ रवीन्द्र केलकर का निधन।
2013: उत्तर प्रदेश के बदनाम दंगों में से एक मुजफ्फरनगर का दंगा भड़का।