मोदी ने आयुर्वेद को पूरी दुनिया में प्रचारित किया: सिक्किम राज्यपाल

आयुर्वेद दिवस' की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

मोदी ने आयुर्वेद को पूरी दुनिया में प्रचारित किया: सिक्किम राज्यपाल

गंगटोक:  सिक्किम के राज्यपाल एल पी आचार्य ने गुरुवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान धनवंतरी जयंती के शुभ अवसर पर सिक्किम के सभी लोगों को आठवें 'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस' की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।श्री आचार्य ने कहा, “इस साल आठवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का नारा है: "स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद" और टैगलाइन: "हर दिन सभी के लिए आयुर्वेद" और कहा कि यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि हमारे जीवन के हर पल में आयुर्वेद के सिद्धांतों का पालन करने का एक अनूठा उत्सव है।”सिक्किम को आयुर्वेद के लिए एक अनूठा गंतव्य बताते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यहां औषधीय पौधों की विशाल विविधता है। इनका उपयोग प्राकृतिक उपचार और दवाओं के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है और हमारा राज्य स्वास्थ्य पर्यटन का केंद्र बन सकता है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अटूट प्रयासों के कारण आयुष पूरी दुनिया में चिकित्सा की एक वैकल्पिक पद्धति बन चुका है। आज भारत में आयुष चिकित्सा पद्धति का विकास बहुत तेजी से हो रहा है।