माकपा और कांग्रेस ने त्रिपुरा को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया:मोदी

त्रिपुरा में माकपा और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां थीं, तब भ्रष्टाचार बढ़ रहा था लेकिन 2018 के बाद इसे रोक दिया गया

माकपा और कांग्रेस ने त्रिपुरा को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया:मोदी

अगरतला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने से पहले त्रिपुरा को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाने के लिए कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की बुधवार को कड़ी आलोचना की।

श्री मोदी ने भाजपा उम्मीदवारों बिप्लब कुमार देब और कृति सिंह देबबर्मा के पक्ष में विशाल रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से त्रिपुरा के विकास के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा 'भाजपा-राजग को दिया गया हर वोट मोदी की गारंटी को मजबूत करेगा' उन्होंने कहा कि जब त्रिपुरा में माकपा और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां थीं, तब भ्रष्टाचार बढ़ रहा था लेकिन 2018 के बाद इसे रोक दिया गया।