मुख्यमंत्री ने सरकारी खर्च पर कोई निजी, राजनीतिक दल से जुड़ी हवाई यात्रा नहीं की : असम के मंत्री

भाजपा विधायक मनाब डेका के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए, ।

मुख्यमंत्री ने सरकारी खर्च पर कोई निजी, राजनीतिक दल से जुड़ी हवाई यात्रा नहीं की : असम के मंत्री

असम : सरकार ने मई 2021 से मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की हवाई यात्रा पर 5,823 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा को मंगलवार को यह जानकारी दी।

सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री रंजीत कुमार दास ने निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सरकारी खर्च पर व्यक्तिगत या पार्टी से संबंधित गतिविधियों के लिए हवाई यात्रा सुविधा का लाभ नहीं उठाया है।

दास ने कहा कि 10 मई, 2021 से 30 जनवरी, 2024 तक मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों की हवाई यात्रा पर कुल 5,823.07 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार ने विधानसभा को सूचित किया कि 2022 में असम में बाल विवाह के खिलाफ अभियान के दौरान 830 से अधिक बच्चों को बचाया गया।

भाजपा विधायक मनाब डेका के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अजंता नेओग ने कहा कि धुबरी जिले में सबसे अधिक 116 बच्चों को जबकि बक्सा में 82 और करीमगंज में 61 लोगों को बचाया गया। उन्होंने बताया कि ये अभियान जनवरी से दिसंबर 2022 तक चलाया गया।