अहमदाबाद में अपोलो ग्रुप ने जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट किया लॉन्च

अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट को पहले मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में लॉन्च किया गया

अहमदाबाद में अपोलो ग्रुप ने जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट किया लॉन्च

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में अपोलो ग्रुप ने बुधवार को जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट लॉन्च किया। अपोलो हॉस्पिटल्स के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ अनुपम सिब्बल ने इस अवसर पर कहा कि अपोलो ग्रूप ने अहमदाबाद में गुजरात का पहला जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट लॉन्च किया है। अपोलो ग्रूप ने जीनोमिक्स में अपने निवेश को दोगुना किया है। इससे पहले अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट को पहले मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में लॉन्च किया गया। भारत ने बीते कुछ वर्षों के दौरान संचारी रोगों से निपटने के मामले में काफी प्रगति की है। हालांकि वर्तमान समय में आनुवंशिक विकारों की संख्या में वृद्धि को नजरअंदाज कर दिया गया है। जीनोमिक्स के साथ इन बीमारियों को प्रकट होने से पहले ही पहचाना जा सकता है और यह वास्तव में प्रारंभिक हस्तक्षेप और निवारक देखभाल को सक्षम करता है। अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट का लक्ष्य जीनोमिक सेवाओं को प्रत्येक चिकित्सक और मरीज की पहुंच के भीतर लाकर चिकित्सा पद्धति में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

अहमदाबाद का अपोलो जीनोमिक इंस्टीट्यूट आनुवंशिक मूल्यांकन, नैदानिक निदान, प्रसूति आनुवंशिकी, कैंसर जीनोमिक्स, प्रसव पूर्व आनुवंशिक स्क्रीनिंग क्षमताओं और इससे अधिक कई जीनोमिक सेवाओं की श्रेणी का आयोजन करेगा, जो रोगियों को आनुवंशिक विकारों के प्रबंधन और रोकथाम के लिए जानकारी के साथ सशक्त करेगा। उन्होंने कहा, “जेनेटिक्स विभिन्न बीमारियों और स्थितियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट की स्थापना के साथ ही हम व्यापक आनुवंशिक परीक्षण, परामर्श और व्यक्तिगत उपचार विकल्प प्रदान करने के लिए तैयार हैं। अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट, अत्यधिक कुशल जेनेटिकिस्ट्स(आनुवंशिकीविदों), चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की एक टीम के नेतृत्व में भारत में मेडिकल जेनेटिक्स (चिकित्सा आनुवंशिकी) के क्षेत्र के विकास के साथ इसे और आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।’

अपोलो हॉस्पिटल्स की कंसल्टेंट मेडिकल जेनेटिकिस्ट डॉ. अंबिका गुप्ता ने कहा कि,“भारत अत्यधिक विविधता वाला देश है और इस प्रकार, जीनोमिक दवा में परिवर्तन की क्षमता हो सकती है। शिशु मृत्यु दर में कमी के साथ, आनुवंशिक विकार बीमारियों के एक महत्वपूर्ण ग्रूप के रूप में उभर रहे हैं। लोग दिनोंदिन, स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं और इसके साथ ही, आनुवंशिक और गैर-संचारी रोगों (एनसीडीएस) जैसे कि कैंसर और हृदय संबंधी विकारों की रोकथाम और निदान में जीनोमिक परीक्षणों के महत्व के बारे में भी जागरूकता बढ़ रही है। जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट का विस्तार ऐसे विकारों की रोकथाम और प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत और दुनियाभर में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।’ अपोलो हॉस्पिटल्स की वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीथा रेड्डी ने कहा कि, “आज का दिन हेल्थकेयर (स्वास्थ्य देखभाल) की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण सीमा चिह्न है। अपोलो हॉस्पिटल, अहमदाबाद में जीनोमिक इंस्टीट्यूट के उद्घाटन के साथ हम चिकित्सा विज्ञान में एक परिवर्तनकारी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। यह पहल, रोगी देखभाल में क्रांति लाने के लिए जीनोमिक्स की शक्ति का उपयोग करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता दर्शाती है। हमें विश्वास हैं कि यह प्रयास हमें नवीनता की नई सीमाओं की ओर ले जाएगा और अंततः स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को फिर से परिभाषित करेगा।

अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के हॉस्पिटल डिवीजन के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. मधु शशिधर ने कहा कि, “अपोलो में हमारा मानना है कि मरीजों को उनके स्वास्थ्य के संबंध में निर्णय लेने की प्रक्रिया में सबसे आगे लाने की जरूरत है। मरीज-केंद्रित विश्लेषण के साथ वास्तविक दुनिया के डेटा स्रोतों की लगातार बढ़ती उपलब्धता इस बात की गहरी जानकारी प्रदान करती है कि उनका निदान, उपचार और देखरेख कैसे की जाती है। जीनोमिक्स ऐसा ही एक क्षेत्र है। बढ़ती एनसीडी के कारण, मरीज-स्तरीय डेटा की अधिक उपलब्धता से चिकित्सकों को मरीज के स्वास्थ्य की यात्रा को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। यह आनुवंशिक अंतर्दृष्टि का लाभ उठाकर चिकित्सा में वैयक्तिकरण को भी सक्षम बनाता है जो बीमारियों की रोकथाम, निदान और उपचार के संबंध में लिए गए निर्णयों पर अत्यधिक प्रभाव डाल

रहा है। अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट में प्रिवेन्टीव केयर(निवारक देखभाल) और पर्सन्लाइज्ड मेडिसिन (वैयक्तिकृत चिकित्सा) पर हमारा ध्यान अधिक लचीले और स्वस्थ समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।" डायरेक्टर डॉ अनुपम सिब्बल ने कहा, “ जेनेटिक्स, विभिन्न बीमारियों और स्थितियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट की स्थापना के साथ ही हम व्यापक आनुवंशिक परीक्षण, परामर्श और व्यक्तिगत उपचार विकल्प प्रदान करने के लिए तैयार हैं। अपोलो जीनोमिक्स इंस्टीट्यूट, अत्यधिक कुशल जेनेटिकिस्ट (आनुवंशिकीविदों), चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की एक टीम के नेतृत्व में, भारत में मेडिकल जेनेटिक्स (चिकित्सा आनुवंशिकी) के क्षेत्र के विकास के साथ इसे और आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।’