कासगंज जिले गांव में गोलीबारी की सूचना पर पहुंचे कोतवाल को गोली मारने के चार आरोपी गिरफ्तार
कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेन्द्र कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया कि
![कासगंज जिले गांव में गोलीबारी की सूचना पर पहुंचे कोतवाल को गोली मारने के चार आरोपी गिरफ्तार](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202401/image_750x_6598d96f80c82.jpg)
कासगंज जिले : एक गांव में गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिकंदरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) को गोली मारने के मामले में चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एटा से सटे कासगंज जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बुधवार को गोली चलने की सूचना मिलने पर कोतवाल वहां पहुंचे थे।
कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेन्द्र कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाल हरिभान सिंह राठौड़ पर गोलीबारी मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।