राहुल ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस परिवार ने उनके जैसा नेता खो दिया है जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया था

राहुल ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

कोल्हापुर : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को विधायक पांडुरंग निवृति उर्फ पीएन पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री पाटिल का पिछले सप्ताह निधन हो गया था।

श्री गांधी ने दिवंगत पाटिल के बड़े बेटे राहुल पाटिल को भेजे अपने शोक संदेश में कहा "विधायक पाटिल के आकस्मिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। कांग्रेस परिवार ने उनके जैसा नेता खो दिया है जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।"

उन्होंने कहा कि श्री पाटिल को पार्टी में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा, खासकर कोल्हापुर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में। श्री गांधी ने कहा कि इस कठिन समय के दौरान उनके विचार और प्रार्थनाएं दिवंगत पाटिल के परिवार के सदस्यों के साथ हैं।