सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। कल, पुलिस अधिकारी भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी

सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम पहुंची है। आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपों के मामले में जांच पड़ताल करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है।

क्राइम ब्रांच की टीम के एसीपी खुद अपनी टीम के साथ अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंचे है। इससे पहले भी शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के घर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच से नोटिस नहीं लिया था। अधिकारियों को नोटिस दिए बिना ही मुख्यमंत्री आवास से रवाना होना पड़ा था। इसके बाद अब फिर से टीम मुख्यमंत्री के आवास पहुंची है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ये आरोप लगाया था कि आप विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। ये आरोप दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था। इस दौरान कहा गया था कि आप पार्टी के विधायकों को बीजेपी 25-25 करोड़ रुपये में खरीदने के ऑफर दे रही है।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके 21 विधायकों को तोड़ने के लिए साजिश रची जा रही है। विधायकों से लगातार संपर्क साधने की कोशिश हो रही है। इसी आरोप के संबंध में नोटिस देने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस आरोप के संबंध में अरविंद केजरीवाल को सबूत देने को कहा है।

बता दें कि यह घटनाक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई द्वारा इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को शिकायत सौंपने के कुछ दिनों बाद हुआ है।