महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं सौनिक

उन्होंने डॉ. नितिन करीर का स्थान लिया है, सुश्री सौनिक 1987 बैच की अधिकारी है

महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं सौनिक

मुंबई : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुजाता सौनिक रविवार को महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं। उन्होंने डॉ. नितिन करीर का स्थान लिया है। सुश्री सौनिक 1987 बैच की अधिकारी है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुश्री सौनिक ने कहा कि वह किसानों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र में लिए गए रणनीतिक निर्णयों को लागू करने का प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे, नगर आयुक्त डॉ. भूषण गगरानी, ​​मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खड़गे, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनूप कुमार और अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजगोपाल देवड़ा भी मौजूद थे।