दिल्ली में कई जगहों पर इस तरह हैं चुनाव परिणाम

कांग्रेस के उदित राज से 16068 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं

दिल्ली में कई जगहों पर इस तरह हैं चुनाव परिणाम

नई दिल्ली : पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सेहरावत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से 15308 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उदित राज से 16068 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं।

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूडी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सही राम से 6424 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के हर्ष मल्होत्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से 5712 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं।

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जे पी अग्रवाल से 2437 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं।