गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में हुई इंटर स्टेट सबद गायन प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में 7 टीमों और 9 सोलो प्रतियोगियों ने भाग लिया

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में हुई इंटर स्टेट सबद गायन प्रतियोगिता
यमुनानगर-गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में गत वर्षों की तरह कॉलेज के स्थापना दिवस और सरदार गुरबचन सिंह साहनी जी की पावन स्मृति में शब्द गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  इस प्रतियोगिता में 7 टीमों और 9 सोलो प्रतियोगियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में बतौर जज डॉ जसवंत सिंह सेवानिवृत्त प्रोफेसर म्यूजिक डिपार्टमेंट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा भाई साहब सुरजीत सिंह निवासी लंदन और मैडम जसप्रीत कौर सहायक प्राध्यापक बीएड कॉलेज यमुनानगर ने अपने नीर क्षीर विवेक से गायक प्रतिभागियों में प्रथम स्थान गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर तथा दूसरा स्थान संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन यमुनानगर तथा तृतीय स्थान गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल तथा सोलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीएमएन कॉलेज अंबाला द्वितीय स्थान गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल तथा तृतीय स्थान संत निश्चल सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन यमुनानगर को चयनित किया। सभी विजेता प्रतियोगियों को कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी सरदार मनोरंजन सिंह साहनी मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अश्विनी दत्ता तथा कॉलेज की डायरेक्टर डॉक्टर वरिंदर गांधी ने पुरस्कार तथा मेडल देकर के सम्मानित किया इस शब्द गायन प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक विद्यार्थी श्रवण किया।