महिलाओं के घर का बजट मोदी और मनोहर सरकार ने बिगाड़ दिया: सुरजेवाला

विधायक किरण चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार चौधरी बंसीलाल तथा चौधरी सुरेंद्र सिंह का आप लोगों ने साथ दिया, उसी प्रकार से आज कांग्रेस का साथ देने की जरूरत है।

महिलाओं के घर का बजट मोदी और मनोहर सरकार ने बिगाड़ दिया: सुरजेवाला

दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महिलाओं के घर का बजट केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने बिगाड़ दिया है।

सुरजेवाला ने यह आरोप कांग्रेस की ‘जनसंदेश यात्रा’ के बृहस्पतिवार देर रात जींद पहुंचने के बाद की। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के शासनकाल में गैस सिलेंडर 400 रुपये का था जो आज 1150 रुपये का हो गया है। चुनाव को देखते हुए अब कुछ कम किया गया है, लेकिन यह फिर से बढ़ जाएगा।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह जंग हर घर को इस महंगाई से निजात दिलाने के लिए है। पिछले 10 साल से यह सरकार लोगों को लूट रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया,

‘‘पिछले दस साल में इस सरकार ने भ्रष्टाचार फैलाया है। नौकरियों को खुलेआम बेचा जा रहा है। अब परिवर्तन का समय है। इसलिए सभी को इसमें हुंकार भरना होगा।’’

विधायक किरण चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार चौधरी बंसीलाल तथा चौधरी सुरेंद्र सिंह का आप लोगों ने साथ दिया, उसी प्रकार से आज कांग्रेस का साथ देने की जरूरत है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ​कुमारी सैलजा ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस देश को दोनों हाथों से लूटा है। यह जुमलों की सरकार है।