छत से गिरने से युवक की मौत

जहांं डॉक्टरों ने युवक की हालत देखते हुए उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रैफर कर दिया।

छत से गिरने से युवक की मौत

रादौ- शहर के छोटाबांस में एक 15 वर्षीय युवक की मकान की छत से अचानक गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल रादौर में पहुंचाया। जहांं डॉक्टरों ने युवक की हालत देखते हुए उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रैफर कर दिया।

जहां युवक ने जिंदगी और मौत से जूझते हुए दम तोड दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 15 वर्षीय युवक नीतीश के भाई प्रेमचंद ने बताया कि उसका भाई नीतीश मकान की छत पर सोया हुआ था। मकान की छत पर एक ओर की दीवार न होने के कारण जब उसका भाई नीतीश उठा तो बैलेंस बिगड़ने के कारण वह छत से नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक नीतीश को सिविल अस्पताल रादौर में लाया गया। जहां से उसे यमुनानगर रैफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

----

image source : google