प्रज्वल मामले को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं कांग्रेस, विजयेंद्र ने लगाया आरोप

विजयेंद्र ने कांग्रेस पर संबंधित मामले में शामिल महिला के लिए न्याय के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया

प्रज्वल मामले को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं कांग्रेस, विजयेंद्र ने लगाया आरोप

बेंगलुरू : कर्नाटक प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर वह प्रज्वल रेवन्ना यौन प्रताडना मामले को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होने का आरोप लगाया है।

श्री विजयेंद्र ने बुधवार को यूनीवार्ता से बातचीत में विजयेंद्र ने कांग्रेस पर संबंधित मामले में शामिल महिला के लिए न्याय के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को महिलाओं को न्याय देने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उनकी केवल राजनीतिक लाभ में रुचि है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने लाने में विफल रही और इसके बजाय उसने घोटाले से जुड़े यौन वीडियो क्लिप वाली एक पेन ड्राइव के विवाद पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा, “पेन ड्राइव के जारी होने का समय बताता है कि इसके पीछे कांग्रेस नेता हैं।" उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी न्याय सुनिश्चित करने की बजाय ‘गंदी राजनीति करने’ में लिप्त है।