होंडुरास में बस के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत
दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तडक़े लगभग 03 बजे होंडुरास के सांता रोजा डी कोपन के उत्तर-पश्चिमी में हुई
![होंडुरास में बस के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202310/image_750x_652cf8f136917.jpg)
तेगुसिगाल्पा : होंडुरास में रविवार को प्रवासियों को ले जा रही एक बस के नदी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तडक़े लगभग 03 बजे होंडुरास के सांता रोजा डी कोपन के उत्तर-पश्चिमी में हुई, जब ‘बस अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर हिगुइटो नदी में गिर गई।