कमल दा विधायक नहीं बेटा बन कर सेवा की थी : सुदेश महतो

इस दैरान पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सतीश कुमार और जेएमएम, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

कमल दा विधायक नहीं बेटा बन कर सेवा की थी : सुदेश महतो

रांची : झारखंड में आजसू नेता कमलकिशोर भगत ने जिस साहस और संघर्ष से झारखंड आंदोलन की लड़ाई लड़ी और एक विधायक के तौर पर जनता की सेवा की उन्हें हर झारखंडी हमेशा याद रखेगा। कमल दा के विचारों और लक्ष्य को आगे बढ़ना हमारा दायित्व है। उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रही है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने आज झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पुण्यतिथि पर लोहरदगा जिला कार्यालय में उनकी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान कही। इस दैरान पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सतीश कुमार और जेएमएम, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए खून, पसीना बहाने और जेल जाने से लेकर कई संघर्ष करने के बाद कमल किशोर भगत ने विधायक नहीं लोहरदगा का बेटा बन कर जनता की सेवा की। उनको लोहरदगा के आवश्यकता का बोध था। कमल किशोर भगत आम लोगों के विषयों को विधानसभा में बेतहर ढंग से रखते थे। कमल किशोर साधारण, सहज एवं सुलभ नेता थे। लोहरदगावासियों के दिल मे बस कर अपनी आखिरी सांस तक उनकी सेवा की। आज हमनें उनकी प्रतिमा तो स्थापित कर दी है अब हमें उनके विचारों को स्थापित करना है। अगले साल से हम इस कार्यक्रम को राज्य स्तर पर करेंगे।

मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, महासचिव सह लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी, अर्जून बैठा, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, सूरज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओम भारती, दिलीप साहू, अंजु देवी, अनिता साहू, केंद्रीय सचिव भरत काशी, डॉ सुधीर यादव इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आजसू की सदस्यता लेने वालों में अभिमन्यु साहू, आरिफ अंसारी, इमितियाज़ अंसारी, राम भगत, साबीर अंसारी, नन्दलाल भगत, सोमरा उरांव, विजय भगत, जब्बार अंसारी, समीम, छोटू, रामजीत, रोजमत, जसीम, रिकरेस्टा टोप्पो, एरदन टोप्पो, नवल, मौसिम, तेवरों, नसीम, मालती टोप्पो, अर्जुन उरांव, अजय उरांव, सतीश उरांव, राम सहाय,सारो, सुनीता, नीरा, अजय भगत, मेगरा उरांव, मुनवार, बबलू, दिलीप, नंदू, रामसाद, बबलू, रामा, सुनील, छोटू खान समेत जेएमएम और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।