स्टॉकहोम में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

घटना के सिलसिले में बाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

स्टॉकहोम में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

स्टॉकहोम : दक्षिणी स्टॉकहोम में फारस्टा सेंट्रम के पास शनिवार की शाम को गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। स्वीडिश पुलिस के मुताबिक घटना के सिलसिले में बाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्वीडिश पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान देश भर में हुई 144 गोलीबारी की घटनाएं हुई जिनमें 18 लोग मारे गये और 41 घायल हुए हैं। स्वीडिश पुलिस के अनुसार ज्यादातर गोलीबारी की घटनाएं गिरोह से जुड़ी हैं।