राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर पहुंचीं

इसके बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दोपहर में यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर पहुंचीं

ग्वालियर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एकदिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर आज दोपहर सेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचीं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू यहां स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया हवाईअड्डे पहुंचीं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे हवाईअड्डे से 'जयविलास पैलेस' पहुंचीं। राष्ट्रपति यहां उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू दोपहर में यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दीक्षांत समारोह के बाद श्रीमती मुर्मू शाम को वापस लौट जाएंगी।